राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार प्रदान करेंगी। वर्ष 2024 के लिए यह पुरस्कार नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में दिये जायेंगे। ये पुरस्कार भू-विज्ञान के क्षेत्र में देश के प्राचीनतम और सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कारों में शामिल हैं।