नवम्बर 13, 2025 10:05 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रवासी भारतीयों से भारत-बोत्सवाना संबंधों में योगदान जारी रखने का आह्वान किया

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बोत्सवाना में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने हाल ही में दिल्ली में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर हमले में मरने वालों की याद में एक मिनट का मौन भी रखा गया।

 

उन्होंने प्रवासी समुदाय को दोनों देशों के बीच मित्रता का जीवंत सेतु बताया और बोत्सवाना में दस हजार लोगों की आबादी वाले भारतीय समुदाय की देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में योगदान के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने बोत्सवाना के समाज में सम्मान का स्थान अर्जित किया है और देश में भारत के गौरवशाली प्रतिनिधि होने के लिए उन्हें बधाई दी।

 

उन्होंने सामाजिक सेवाओं में समुदाय के योगदान की सराहना की और वसुधैव कुटुम्बकम के दृष्टिकोण को साकार करने में उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्‍ट बनने के लिए परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और प्रवासी समुदाय भी इस विकास यात्रा का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियाँ भारत का गौरव हैं, उनकी सफलता भारत का कद बढ़ाती है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से दोनों देशों के बीच संबंधों में अपना योगदान जारी रखने की अपील की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला