राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय राजस्व सेवा के 76वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा के 76वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ये राजस्व निधियां बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए हैं।

 

राष्ट्रपति मुर्मु ने इस बात पर बल दिया कि कर संग्रह एक सुचारू प्रक्रिया होनी चाहिए जिसमें करदाताओं को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने कहा कि आप भारत की आर्थिक सीमाओं के प्रहरी हैं, जो तस्करी, वित्तीय धोखाधड़ी और अवैध व्यापार से देश की रक्षा करते हैं और साथ ही वैध वाणिज्य तथा वैश्विक व्यापार साझेदारी को भी सुगम बनाते हैं।