दिसम्बर 23, 2025 5:44 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025 प्रदान किए। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान है।

ये पुरस्कार विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भटनागर और विज्ञान टीम सहित चार श्रेणियों के अंतर्गत दिए गए। पद्म विभूषण प्रोफेसर जयंत विष्णु नारलिकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

आठ वैज्ञानिकों को विज्ञान श्री पुरस्कार और 14 युवा वैज्ञानिकों को विज्ञान युवा श्रेणी के अंतर्गत सम्मानित किया गया, जबकि विज्ञान में टीम पुरस्कार अरोमा मिशन सी एस आई आर को दिया गया।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार की स्थापना विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों के व्यापक क्षेत्र में व्यक्तिगत रूप से या टीमों में कार्यरत वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवोन्मेषकों के उत्कृष्ट तथा प्रेरणादायक योगदान को सम्मानित करने के लिए की गई है।