राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण में अनुकरणीय प्रयासों के लिए व्यक्तियों और संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के साहस और उपलब्धियों का सम्मान करना है। दिव्यांगजन छात्र, वरिष्ठ राजनयिक, उद्योग भागीदार, और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के गणमान्य व्यक्ति इस समारोह में शामिल होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी