मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 10, 2025 7:30 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- समय की मांँग के अनुसार है राष्ट्रीय शिक्षा नीतिः 2020

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि समय की मांग के अनुसार शिक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। राष्ट्रपति ने आज हरियाणा में हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार प्राप्त शिक्षा विद्यार्थियों में मौलिक सोच और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देगी तथा रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

 

    राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी एक महान संत, दार्शनिक और पर्यावरण प्रेमी थे। इस अवसर पर उन्होंने उपाधियां और पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी।

 

राष्‍ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में लड़कियों की संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह न केवल हरियाणा बल्कि देश के विकास में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है।