मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 11, 2024 10:59 पूर्वाह्न | President Droupadi Murmu

printer

फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों–फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। अंतिम चरण में, राष्ट्रपति ने तिमोर लेस्ते का दौरा किया, जहां उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार – ग्रैंड कॉलर ऑफ ऑर्डर ऑफ़ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने कल राजधानी डिली में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों देशों ने आपसी सहयोग पर तीन समझौता ज्ञापनों पर भी हस्ताक्षर किए। तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता ने राष्ट्रपति मुर्मु के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आपसी संबंधों को सुदृढ करने पर बल दिया।