फ़रवरी 1, 2026 8:07 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जयंती पर लोगों को दी शुभकामनाएं

संत रविदास की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। वे 14वीं शताब्‍दी के संत और उत्‍तर भारत में भक्ति आंदोलन के संस्‍थापक थे। यह दिवस हिन्‍दू कैलेण्‍डर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु वाराणसी में गुरु रविदास जन्‍म स्‍थान मंदिर गोवर्धनपुर में एकत्र होते हैं और उनकी जयंती मनाते हैं।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु रविदास सम्‍मानित संत और समाज सुधारक थे। उन्‍होंने अपने उपदेश से समानता, सामाजिक न्‍याय और प्रेम का संदेश दिया। राष्‍ट्रपति ने सभी से संत रविदास के उपदेशों को अपने जीवन में समाहित करने और राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान करने का आह्वान किया।