अप्रैल 26, 2025 8:47 अपराह्न

printer

वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज वेटिकन सिटी के सेंट पीटर स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।