राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोहड़ी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंगलवार को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के लिए भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संदेश में कहा है कि ये त्योहार देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और सभी के जीवन में उत्साह तथा प्रसन्नता लाते हैं। उन्होंने कहा कि इन त्योहारों को देश के विभिन्न क्षेत्रों में विविध रूपों में मनाया जाना, प्रकृति के साथ देश के सामंजस्यपूर्ण संबंधों को प्रदर्शित करने में इनकी भूमिका को रेखांकित करते हैं। राष्ट्रपति ने यह भी उल्लेख किया कि इन त्योहारों पर लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं।
राष्ट्रपति ने देश को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अथक परिश्रम करने वाले मेहनती किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि ये त्योहार फसलों से भी जुड़े हैं। उन्होंने आशा व्यक्त कि ये त्यौहार सभी के जीवन में खुशियाँ तथा समृद्धि लाएँगे और लोग देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अधिक उत्साह के साथ मिलकर काम करेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लोहड़ी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने मंगलवार को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के लिए भी शुभकामनाएं दी।#Lohri2025 #MakarSankranti #Pongal2025 #Bihu @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/pZnPWenNj5
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 12, 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने इस बात पर जोर दिया कि ये त्यौहार फसल के मौसम का सम्मान करने की देश की सदियों पुरानी परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार सांस्कृतिक परंपराओं के खूबसूरत ताने-बाने को प्रदर्शित करते हैं जो देश को वास्तव में असाधारण बनाता हैं।