प्रसार भारती सचिवालय ने आज नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में हिंदी माह के अंतर्गत सिंतबर और अक्टूबर महीने में आयोजित की गईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं और संगोष्ठियां शामिल रही, जिनमें प्रसार भारती के अधिकारियों और कर्मचारियों के हिस्सा लिया था।
इस अवसर पर विजेताओं को संबोधित करते हुए प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा कि हिंदी सभी भारतीयों को अपनी संस्कृति, इतिहास और विरासत से जोड़ती है।
वहीं, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने कहा कि राजभाषा का प्रसार और प्रचार करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस समारोह में आकाशवाणी की महानिदेशक प्रज्ञा पालीवाल गौड़, दूरदर्शन की महानिदेशक कंचन प्रसाद और दूरदर्शन समाचार महानिदेशक प्रिया कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।