मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 8, 2024 1:30 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा-चुनाव के लिए राजनीतिक-दलों ने चुनाव प्रचार किया तेज़

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

 

    महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर इस महीने की 20 तारीख को मतदान होगा। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने आज धुले में एक जनसभा को संबोधित किया।

 

उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र में विकास में जो गति आई है, उसे जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले पांच वर्षों में महाराष्ट्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। श्री मोदी ने कहा कि केवल महायुति गठबंधन सरकार ही राज्य में सुशासन प्रदान कर सकती है। बाद में श्री मोदी नासिक में एक चुनावी रैली करेंगे।

 

    झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए मतदान इसी महीने की 13 तारीख को होगा। दूसरे चरण में 20 नवम्‍बर को वोट डाले जाएंगे।

 

    विभिन्न राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों और केरल की वायनाड संसदीय सीट तथा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी प्रचार तेज हो गया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला