प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट भावना और समर्पण पर प्रकाश डाला है। श्री मोदी ने कहा है कि श्यामजी कृष्ण वर्मा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा के क्रांतिकारी कार्यों ने देश की आजादी के संकल्प में ऊर्जा का संचार किया।
महान स्वतंत्रता सेनानी और मां भारती के वीर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने अपने क्रांतिकारी कदमों से देश की स्वतंत्रता के संकल्प में अद्भुत शक्ति भरने का काम किया। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवा भाव हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 4, 2024