प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्षय रोग- टीबी के उन्मूलन में मिली सफलता की प्रशंसा की है। उन्होंने इसे उल्लेखनीय प्रगति बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन- डब्ल्यूएचओ की नवीनतम वैश्विक क्षय रोग रिपोर्ट-2025 के अनुसार भारत में 2015 से टीबी के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।
यह प्रतिशत इस रोग की वैश्विक गिरावट दर से लगभग दोगुनी है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया में सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सफलता के लिए इस रोग के उन्मूलन के लिए काम करने वाले सभी लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने एक स्वस्थ और फिट इंडिया के संकल्प की कामना भी की।