दिसम्बर 10, 2024 8:02 अपराह्न

printer

पाकिस्तानः पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

पाकिस्तान के पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद पर औपचारिक रूप से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उनके खिलाफ फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की गई है।

 

पाकिस्तान की सैन्य मीडिया ने कहा है कि वे अपने कार्यकाल के दौरान किए गये कार्यों के लिए गंभीर जांच के दायरे में हैं।