अक्टूबर 12, 2024 9:18 अपराह्न

printer

विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखपुर शहर के गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्‍वर के परंपरागत तिलकोत्‍सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विजयादशमी के पावन अवसर पर आज उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्‍वर के परंपरागत तिलकोत्‍सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

    इस कार्यक्रम के दौरान साधु और संतों तथा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तिलक लगाकर गोरक्षपीठाधीश्‍वर के प्रति श्रद्धा प्रकट की। नाथपंथ की विशेष परंपरा के अनुसार उन्‍होंने गोरक्षपीठाधीश्‍वर को दंडवत प्रणाम किया।

 

    पीठाधीश्‍वर योगी आदित्‍यनाथ ने उन्‍हें तिलक लगाया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्‍होंने मंदिर में विशेष पूजा भी की।

 

    इसके बाद श्रद्धालु और जनप्रतिनिधियों ने भी गोरक्षपीठाधीश्‍वर के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करके उनका आशीर्वाद लिया। उनकी ओर से योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला