ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के 18वें राज्यपाल बन गए हैं। सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विश्वनाथ सोमद्दर ने श्री माथुर को सिक्किम में राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्य के कैबिनेट मंत्री, विधायक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत राजभवन परिसर में वृक्षारोपण अभियान में भी शामिल हुए।