मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 24, 2025 8:52 अपराह्न

printer

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा तथा रेलवे सेवा के अधिकारी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगेः राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा तथा रेलवे सेवा के अधिकारी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रपति ने यह बात नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा, भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा-लेखा और भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा-यातायात के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कही।

 

    राष्ट्रपति ने अधिकारियों को भारतीय संविधान के प्रावधानों को ध्यान में रखने की सलाह दी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा प्रतिदिन रेल में यात्रा करती है।

 

उन्होंने कहा कि रेलवे सेवाएं बड़ी संख्या में लोगों के दैनिक जीवन की गुणवत्ता निर्धारित करती हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला