ओडिशा में राज्य के उत्तरी हिस्सों में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पिछले चार दिनों से लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा, बुधबलंगा और जलाका जैसी प्रमुख नदियाँ उफान पर हैं। बालेश्वर और मयूरभंज जिले के कई प्रखण्ड बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। हजारों लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। कई गाँव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। लोग सड़क किनारे अस्थायी तंबूओं में आश्रय लेने को मजबूर हैं।
राष्ट्रीय आपदा आपदा मोचल बल, राज्य आपदा मोचल बल और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
इस बीच, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बालेश्वर जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ की स्थिति पर आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने बाढ प्रभावितों को भोजन के पैकेट और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।