मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 2, 2024 9:14 अपराह्न | मणिपुर | वर्षा

printer

मणिपुर के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन हुआ अस्‍त-व्‍यस्‍त

मणिपुर के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। कई स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ की खबरें हैं।

 

मूसलाधार वर्षा के कारण आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-37, इंफाल-जिरीबाम रोड पर भूस्खलन हुआ। हालांकि, सड़क निर्माण कंपनी ने कुछ ही घंटों में सड़क साफ कर दी।

 

दूसरी ओर, मणिपुर की अधिकतर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुछ स्थानों पर, नदियों का पानी निचले इलाकों की बस्तियों में पहुंच गया है। जल निकासी के लिए इम्फाल की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है।

 

इस बीच, इंफाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिनों तक मणिपुर में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने इंफाल क्षेत्र में इंफाल और नाम्बुल नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है क्योंकि ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कभी भी नदी तट के टूटने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला