मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 4, 2024 4:56 अपराह्न

printer

नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर पांच साल के कार्यकाल के दौरान झारखंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर पांच साल के कार्यकाल के दौरान झारखंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है।

 

श्री मोदी ने झारखंड में गढ़वा के चेतना मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल ने झूठे वादे किये हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि की गारंटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।

 

    चाईबासा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में आदिवासियों को सशक्त बनाया है लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें अपमानित किया है। श्री मोदी ने कहा क‍ि झारखंड में चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

    प्रधानमंत्री मोदी ने कथित तौर पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन की आलोचना की। श्री मोदी ने कहा कि झारखंड में तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है और अगर यह जारी रहा तो यह आदिवासी समाज और देश दोनों के लिए खतरा पैदा करेगा।