नागालैंड में इस वर्ष आयोजित होने वाले हॉर्नबिल महोत्सव में फ्रांस के साझेदार देश के रूप में शामिल होने की पुष्टि की गई है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि फ्रांस की संस्कृति और रचनात्मकता इस महोत्सव के लिए महत्वपूर्ण है। यह संस्कृति, निवेश और नवाचार में साझेदारी को बढावा देगी।
हॉर्नबिल महोत्सव के इस वर्ष के संस्करण के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की बढती सूची में फ्रांस शामिल हुआ है। सप्ताह की शुरूआत में दस दिन के वार्षिक समारोह के लिए साझेदार देशों के रूप में ऑस्ट्रिया, माल्टा, ब्रिटेन, आयरलैंड और स्विटजरलैंड की घोषणा की गयी थी।
फ्रांस के राजदूत थियरी माथौ ने पूर्वोत्तर भारत में विकास के लिए फ्रांस की वचनबद्धता की पुन: पुष्टि करते हुए श्री रियो के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस बीच पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सहयोग का स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की साझेदारी से क्षेत्र के अर्थपूर्ण और टिकाऊ लाभ का सृजन जारी रहेगा।
Site Admin | नवम्बर 21, 2025 5:20 अपराह्न | Nagaland hornbill Festival
नागालैंड हॉर्नबिल महोत्सव में फ्रांस को अंतरराष्ट्रीय साझेदार के रूप में शामिल किया गया