मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 31, 2025 7:08 अपराह्न

printer

देश के मध्य-भाग में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमा ने सात-दिवसीय राष्ट्रीय-शोक की घोषणा

म्यामां में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या दो हज़ार से अधिक हो गई है। शुक्रवार को मांडले क्षेत्र में सात दशमलव सात तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इसके कुछ ही मिनट बाद ही छह दशमलव चार तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। इससे कई देशों में भारी जान-माल की क्षति हुई। थाईलैंड, वियतनाम, लाओ और दक्षिण-पश्चिम चीन में भी भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए।

 

    इस बीच म्यामां के सैन्य नेतृत्व ने आज कहा कि शक्तिशाली भूकंप में अब तक दो हजार 56 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। तीन हजार 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 270 लोग अब भी लापता हैं।

 

    म्यामां प्रशासन परिषद के अध्यक्ष, वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने देश में आज सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

 

    देश के मांडले क्षेत्र में शुक्रवार को सात दशमलव सात तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके कुछ मिनट बाद छह दशमलव चार तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिससे कई देशों में भारी जन-माल की क्षति हुई।

 

    म्यामां में बचाव अभियान जारी है। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर राहत प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। भारत, रूस, चीन, थाईलैंड, संयुक्‍त अरब अमीरात और संयुक्त राष्ट्र सहित कई अन्य देशों ने मानवीय सहायता और बचाव दल भेजे हैं। भारत ने बचाव और राहत कार्य में सहायता के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके अंतर्गत राशन, टेंट और दवाएं भेजी गई हैं।

 

    पड़ोसी देश थाईलैंड में भूकंप से 19 लोगों की मौत हुई है। बैंकॉक में हजारों लोगों को क्षतिग्रस्‍त इमारातों से बाहर निकाला गया है। 33 लोग घायल हुए और 78 अब भी लापता हैं।

 

    इस बीच, बैंकॉक में आपातकालीन दल भूकंप में ढही निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के मलबे में फंसे 75 लोगों की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि ये लोग हैं। बैंकॉक के डिप्‍टी गवर्नर ने मलबे में किसी के भी जीवित न बचने की आशंका व्‍यक्‍त की है।