दिसम्बर 8, 2025 12:20 अपराह्न

printer

2 करोड़ से अधिक युवा करा चुके हैं माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण: खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि अब तक दो करोड़ से अधिक युवा, माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान श्री मंडाविया ने कहा कि माय भारत पोर्टल एक ऐसा मंच है जो युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सशक्त बनाने और उन्हें शामिल करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी, एन.एस.एस. और स्काउट गाइड इस मंच के अंतर्गत काम कर रहे हैं और युवा क्लबों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियाँ संचालित कर रहे हैं। श्री मांडविया ने कहा कि प्रतिवर्ष, देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है और सरकार इस दिन बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल करके विकसित भारत संवाद कार्यक्रम आयोजित करती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला