अगस्त 29, 2025 11:14 पूर्वाह्न

printer

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र समाप्त, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

झारखंड विधानसभा का पूरक मानसून सत्र समाप्त हो गया है। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। मानसून सत्र में 324 प्रश्न स्वीकृत किए गए साथ ही सत्र के दौरान पांच विधेयक भी पास हुए। सत्र समापन के दौरान अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई सदस्य अपनी जनप्रतिबद्धता और स्थानीय समस्याओं की अपेक्षा दलगत निर्देशों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता की आवाज को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।