मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 2, 2024 6:09 अपराह्न

printer

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस पर सरस फूड फेस्टिवल आयोजित कर रहा है ग्रामीण विकास मंत्रालय

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सरस फूड महोत्सव किया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित यह मेला 17 दिसंबर तक चलेगा। मंत्रालय के अनुसार इस महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और खान-पान की विविधता को प्रदर्शित करना है।

 

इस महोत्सव में देश के 25 राज्यों के 30 स्टॉल पर 300 से अधिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। आगंतुक अपने परिवार के साथभारतीय संस्कृति और जायके का लुत्फ उठाने आ रहे हैं। महोत्सव में राज्यों के मशहूरव्यंजनों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिनमें राजस्थान का दाल बाटी चूरमा, तेलंगाना-हैदराबाद की दम बिरयानी, ओडिशा का मुगलई चिकन जैसे कई अन्य लजीज व्यंजन शामिल हैं।

 

इस महोत्सव में देशभर से करीब 150 महिला उद्यमी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। ये महिलाएंपारंपरिक व्यंजन बनाने में माहिर हैं।

 

आकाशवाणी से खास बातचीत में उत्तराखंड की पूजातोमर ने कहा कि सरस फूड महोत्सव उनके लजीज व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंचप्रदान करता है।

 

महाराष्ट्रकी एक अन्य प्रदर्शक ने पहली बार दिल्ली आने पर खुशी जाहिर की और कहा कि यह आयोजन महिलाओंको आगे बढ़ने में मदद करता है।

 

सरस फूड महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क है और यह महोत्सव सुबह 11बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।