केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि मंत्रालय ने खनन कंपनियों में महिलाओं के लिए विशेष खदानें बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इन खदानों में कामगारों से लेकर अधिकारियों तक सभी महिलाएं होंगी और खनन उद्योग में महिलाओं को आरक्षण देने की भी योजना है।
श्री रेड्डी ने आज हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले आयोजित कार्यक्रम “खनन क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका” को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
श्री रेड्डी ने कहा कि अगर सभी क्षेत्रों में महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक हो जाती है तो देश 2047 तक विकसित भारत लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।
केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र ने कहा कि मंत्रालय महिलाओं के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।