जनवरी 28, 2025 8:40 अपराह्न

printer

सर्बिया में मिलोस वुसेविक ने प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा देने घोषणा की

सर्बिया में मिलोस वुसेविक ने प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा देने घोषणा की है। उन्‍होंने पिछले साल नवंबर में एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने की घटना के बाद कई महीनों तक चले विरोध-प्रदर्शनों के बाद यह घोषणा की।

 

इस दुर्घटना में उत्तरी शहर नोवी सैड में कम से कम 15 लोग मारे गए थे।  बेलग्रेड में एक प्रमुख यातायात चौराहे पर विद्यार्थियों और किसानों के द्वारा दिन भर जाम लगाए जाने के एक दिन बाद वुसेविक ने इस्तीफा दिया है।

 

वे एक साल से कम समय तक प्रधानमंत्री पद रहे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला