मार्च 10, 2025 8:35 अपराह्न

printer

पेरिस में मंगलवार को यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सेना बनाने पर चर्चा के लिए 30 से अधिक देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक होगी

पेरिस में कल यूक्रेन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सेना बनाने पर चर्चा के लिए 30 से अधिक देशों के सैन्य अधिकारियों की बैठक होगी। फ्रांस के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि प्रस्तावित सेना का उद्देश्‍य रूस के संभावित आक्रमण को रोकना है। एशिया और ओशिनिया के राष्ट्र वर्चुअल माध्‍यम से इस वार्ता में शामिल होंगे। 

 

    आयरलैंड, साइप्रस, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के साथ-साथ 32 नेटो सदस्य देशों में से 29 देशो के रक्षा प्रमुख भाग लेंगे।

 

अमरीका, क्रोएशिया और मोंटेनेग्रो को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे शामिल नहीं होंगे। यूक्रेन का प्रतिनिधित्व एक रक्षा अधिकारी करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला