नवम्बर 29, 2024 4:55 अपराह्न

printer

मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किया आग्रह

मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्यूबा के खिलाफ अपने देश के व्यापार प्रतिबंध और वेनेजुएला के खिलाफ प्रतिबंध नीति पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उनका तर्क है कि दंडात्मक उपायों का नागरिकों पर सीधा प्रभाव पड़ता है और बड़े पैमाने पर पलायन को बढ़ावा मिलता है। श्री शिनबॉम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने बुधवार को श्री ट्रंप से फोन पर बात करते समय यह अनुरोध किया था, जिसमें आव्रजन मुख्य विषय था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला