राजधानी दिल्ली में आज धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 29 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्के बादल और मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।