चीन के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय ने आज सिचुआन प्रांत के लिए चौथे स्तर की बाढ़ नियंत्रण आपात प्रतिक्रिया सक्रिय कर दी है। मौसम विज्ञान के अधिकारियों ने अगले दो दिनों के दौरान सिचुआन बेसिन के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।
चीन की राष्ट्रीय खगोलीय वेधशाला ने शंघाई, हेनान, गुईझोऊ, सिचुआन और भीतरी मंगोलिया के कुछ हिस्सों सहित व्यापक क्षेत्रों में फिर से बारिश शुरू होने का येलो अलर्ट जारी किया है।