दिसम्बर 2, 2024 7:32 अपराह्न

printer

मनसुख मां‍डविया ने दिल्ली सरकार से आयुष्मान भारत और आयुष्मान वय वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का पुनः आग्रह किया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मां‍डविया ने नई दिल्ली में एक संवादाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दिल्ली सरकार से आयुष्मान भारत और आयुष्मान वय वंदना योजना को दिल्ली में लागू करने का एक बार फिर आग्रह किया।

 

श्री मांडविया ने कहा कि केंद्र सरकार के कई बार आग्रह करने के बाद भी आम आदमी पार्टी द्वारा शासित दिल्ली सरकार ने इन योजनाओं को राजधानी में लागू नहीं किया है।