बजाज ऑटो के पूर्व उपाध्यक्ष मधुर बजाज का आज सुबह 73 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण हाल ही में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
उन्होंने महाराष्ट्र स्कूटर्स के अध्यक्ष और बजाज इलेक्ट्रिकल्स, बजाज फाइनेंस तथा बजाज समूह की अन्य कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने श्री बजाज के निधन पर दुख व्यक्त किया।