केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा है कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भारत की प्राचीन संस्कृति, रीति-रिवाज और दर्शन को पुनर्जीवित करने की अपार संभावनाएं हैं। श्री शेखावत आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रथम अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के पवित्र स्थल से इन विषयों को आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और वैज्ञानिक दृष्टि से भी पूरे विश्व को समझाया जा सकता है।