मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 3, 2025 11:21 पूर्वाह्न

printer

जम्मू मंडल ने माता वैष्णो देवी विशेष ट्रेन सेवा चार दिन बढ़ाई

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बनिहाल – कटरा के बीच विशेष ट्रेन की सेवाओं को कल से चार दिनों के लिए बढ़ा दिया है। बढ़ती यात्री माँग को पूरा करने और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

   

श्री माता वैष्णो देवी कटरा – बनिहाल – कटरा के बीच एक विशेष ट्रेन 19 सितंबर से 15 दिनों के लिए चलाई गई थी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा संबंधी जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट या आधिकारिक यात्री पूछताछ संख्या 139 पर बात कर सकते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला