जकार्ता चार करोड़ 19 लाख लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा शहर बन गया है। उसने तोक्यो को पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश का ढाका तीन करोड़ 66 लाख की आबादी के साथ दूसरे स्थान पर है और उसके 2050 तक दुनिया का सबसे बड़ा शहर बनने की उम्मीद है।
एक रिपोर्ट के अनुसार एक करोड़ से अधिक निवासियों वाले महानगरों की संख्या 1975 में केवल आठ से बढ़कर 33 हो गई है। 33 महानगरों में से 19 के साथ एशिया का इस रिपोर्ट में दबदबा है। इनमें नई दिल्ली, शंघाई, ग्वांगझू, मनीला, कोलकाता और सियोल शामिल हैं।