जून 13, 2025 7:10 अपराह्न

printer

ईरान के सर्वोच्‍च नेता अली खामेनेई ने नए सैन्‍य अधिकारियों की नियुक्ति की

ईरान पर इजरायली हवाई हमलों में सुरक्षा अधिकारियों की मृत्‍यु के बाद ईरान के सर्वोच्‍च नेता अली खामेनेई ने नए सैन्‍य अधिकारियों की नियुक्ति की है। खामेनेई ने अब्दुलरहीम मौसवी को सशस्त्र बलों का प्रमुख और मोहम्मद पाकपोर को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स -आईआरजीसी का नया कमांडर नियुक्‍त किया है।

 

इसके साथ ही अली शादमानी को खातमलअंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर का प्रमुख नियुक्त किया गया है। इससे पहले दिन में, इजरायली रक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंने रात भर हवाई हमलों में ईरान के तीन शीर्ष सैन्य नेताओं को मार गिराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला