मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध बहाली के बीच ईरान ने जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन से राजदूत बुलाए

ईरान ने जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन से अपने राजदूत वापस बुला लिये हैं। पंद्रह सदस्यों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की बहाली में देरी करने के रूस और चीन के असफल प्रयास के बाद ईरान ने यह कदम उठाया है। केवल चार देशों ने उनके मसौदा प्रस्ताव का समर्थन किया, जिससे प्रतिबंधों को फिर से लागू करने का रास्ता साफ हो गया। रूस के संयुक्त राष्ट्र उपदूत ने पश्चिमी शक्तियों पर कूटनीतिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने पत्रकारों को बताया कि प्रतिबंधों के जवाब में ईरान का परमाणु अप्रसार संधि से हटने का कोई इरादा नहीं है। प्रतिबंधों के तहत हथियार प्रतिबंध को बहाल किया जाएगा, यूरेनियम संवर्धन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों से संबंधित गतिविधियों और वैश्विक परिसंपत्ति पर रोक लगाई जाएगी, ईरान से आ रहे व्यक्तियों और संस्थाओं पर यात्रा प्रतिबंध लागू किए जाएंगे तथा ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला