जनवरी 21, 2025 9:34 अपराह्न

printer

देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था अगले दशक में 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है: जितेंद्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि देश की अंतरिक्ष अर्थव्‍यवस्‍था आठ अरब डॉलर की हो चुकी है और इसके अगले दशक में 44 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। डॉक्‍टर सिंह ने एक टी.वी. चैनल के साथ बातचीत में कहा कि स्‍वदेशी गगनयान मिशन, वर्ष 2027 में चन्‍द्रयान-4 मिशन, वर्ष 2028 में शुक्रयान मिशन और वर्ष 2030 में भारतीय अंतरिक्ष स्‍टेशन भारत की शानदार यात्रा को प्रदर्शित करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने नवाचार को प्रोत्‍साहन देने के लिए स्‍टार्टअप्‍स और विदेशी प्रत्‍यक्ष निवेश की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि स्‍पेडेक्‍स जैसे अभियान प्रौद्योगिकी की ऊंची छलांग है। उन्‍होंने कहा कि जैव विनिर्माण चौथी औद्योगिक क्रांति को गति देगा।