मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 21, 2024 7:07 अपराह्न

printer

भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल नमो भारत ने अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा किया

भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल नमो भारत ने आज अपने परिचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली-आरआरटीएस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों का दौरा किया।

 

अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने मेट्रो निरीक्षण के साथ-साथ महिला ट्रेन संचालकों और यात्रियों से भी बातचीत की और उनकी यात्रा के अनुभव को जाना।  नमो भारत ट्रेन सेवाओं की सराहना करते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि गाजियाबाद, साहिबाबाद और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन को आसान बना दिया है। 

 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले साल 20 अक्टूबर को आरआरटीएस, नमो भारत सेवा का उद्घाटन किया था। इस ट्रेन के परिचालन के पहले वर्ष में 40 लाख से अधिक लोग यात्रा कर चुके हैं। वर्तमान में नमो भारत ट्रेन सेवाएं नौ स्टेशनों पर 42 किलोमीटर की दूरी पर संचालित की जा रही हैं। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर और मेरठ दक्षिण शामिल हैं।

 

वहीं, साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड को जोड़ने के साथ ही यह गलियारा जल्द ही 54 किलोमीटर तक बढ़ हो जाएगा, जिसमें आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। यह प्रणाली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र जैसे नए इलाकों में लगातार शहरी विस्तार से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने में विशेष रूप से प्रभावी है।

 

अगले वर्ष जून तक इसके 82 किलोमीटर के कॉरिडोर के पूरे हो जाने के बाद यात्री एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली से मेरठ की यात्रा कर सकेंगे।