मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 12, 2024 4:22 अपराह्न

printer

भारत की अर्थव्यवस्था जल संसाधनों पर निर्भर हैः सी0 आर0 पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी0 आर0 पाटिल ने आज कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जल संसाधनों पर निर्भर है और हमारा कर्तव्य है कि हम अपने जल संसाधनों को संरक्षित करें। गुवाहाटी में स्प्रिंगशेड प्रबंधन कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

 

उन्होंने कहा कि 2047 तक “विकसित भारत” का सपना सतत जल संसाधनों के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। 

 

    श्री पाटिल ने ब्रह्मपुत्र बोर्ड की 13वीं उच्चस्तरीय समीक्षा बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ब्रह्मपुत्र और बराक घाटियों में बाढ़ नियंत्रण और नदी प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

बैठक में भर्ती नीतियां, दूरस्थ कार्य दिशानिर्देश और बेसिन मास्टर प्लान की समीक्षा की गई। श्री पाटिल ने ईएफसी-स्वीकृत नदी बेसिन प्रबंधन योजना के तहत धन के उपयोग और भविष्य की पहलों के लिए परियोजना के निर्माण पर भी ध्यान केंद्रित किया।