मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

फ़रवरी 20, 2025 12:33 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक जहाज शूर दो प्रमुख रक्षा प्रदर्शनियों में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंचा

 
 
भारतीय तटरक्षक जहाज शूर दो प्रमुख रक्षा प्रदर्शनियों में शामिल होने के लिए 15 फरवरी को अबू धाबी पहुंचा। भारतीय पोत की यह यात्रा भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाती है।
 
उन्नत अपतटीय गश्ती पोत नौसेना रक्षा प्रदर्शनी तथा सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन कल तक किया जा रहा है।
 
यह यात्रा भारत की समुद्री क्षमताओं को प्रदर्शित करने के अलावा देश की सागर पहल को आगे बढ़ाती है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
 
कमांडिंग ऑफिसर डीआईजी दुष्यंत कुमार ने यात्रा की तकनीकी उपलब्धियों पर बात की। उन्होंने यूएई नौसेना के प्रतिनिधियों के सामने जहाज के लाइफ बॉय सिस्टम के सफल प्रदर्शनों का उल्लेख किया।
 
भारतीय प्रतिनिधिमंडल यूएई की समुद्री एजेंसियों के साथ व्यापक बैठकें कर रहा है। इसमें खोज और बचाव कार्यों, पर्यावरण संरक्षण और समुद्री सुरक्षा सहित क्षेत्रों में सहयोग को बढाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। भारतीय पोत की यह यात्रा भारत और यूएई के बीच क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।