मार्च 7, 2025 6:19 अपराह्न

printer

तेहरान में एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से होगा

तेहरान में एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल से होगा। वर्तमान चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप चरण में तीन जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाई है।

 

दूसरे सेमीफाइनल में ईरान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत ने पिछले साल कोरिया को हराकर खिताब जीता था।