मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 30, 2024 5:31 अपराह्न

printer

भारत ने दुनियाभर में जंगली जानवरों के संरक्षण की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम उठायाः कीर्ति वर्धन सिंह

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए अपनी और वैश्विक जैव विविधता की रक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

कोलंबिया के काली में संयुक्‍त राष्‍ट्र जैविक विविधता अधिवेशन कॉप-16 के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत ने विश्‍व के सात बड़े बाध प्राणियों के संरक्षण के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय बाघ गंठबंधन की स्‍थापना करके दुनियाभर में जंगली जानवरों के संरक्षण की दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम उठाया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ शांति प्राचीन काल से ही भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही है। उनका यह भी कहना था कि भारत ने सदैव संतुलित पर्यावरण को बनाए रखने की दिशा में काम किया है।