भारत ने ठोस रॉकेट मोटर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा दस टन प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित किया है। इस उन्नत प्रणाली को डिजाइन और निर्माण करके इसरो न केवल अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को प्रदर्शित करता है, बल्कि “आत्मनिर्भर भारत स्पेस” पहल के तहत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करता है।
इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र ने बेंगलुरु में केंद्रीय विनिर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से तैयार किया है।
यह रॉकेट प्रक्षेपण के लिए आवश्यक ठोस प्रणोदक अवयवों का सटीक और सुरक्षित मिश्रण सुनिश्चित करता है। इसरो ने कहा कि यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह रिमोट-नियंत्रित मिक्सर पिछले सप्ताह इसरो को सौंपा गया।