गृहमंत्री अमित शाह ने देशभर में नए श्रम संहिताएं लागू होने पर देश के श्रमिकों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाए गए ये संहिता श्रम कानूनों के इतिहास में सबसे बड़ा सुधार हैं। श्री शाह ने कहा कि ये संहितां श्रमिकों को न्यूनतम मज़दूरी, सामाजिक सुरक्षा, महिला मज़दूरों के लिए समान अवसर और असंगठित श्रमिकों को कानूनी पहचान की गारंटी देते हैं। उन्होंने कहा कि ये संहिताएं श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे और दुनिया के लिए एक रोल मॉडल बनेंगे।
केंद्र सरकार ने कल देश में दशकों पुराने मौजूदा श्रम कानूनों को सरल और कारगर बनाने के उद्देश्य से चार नए श्रम संहिताओं को लागू करने की घोषणा की। ये नए श्रम संहिताएँ सभी श्रमिकों के लिए समय पर न्यूनतम वेतन, युवाओं को नियुक्ति पत्र, महिलाओं के लिए समान वेतन और सम्मान, 40 करोड़ श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और एक वर्ष की नौकरी के बाद निश्चित अवधि के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की गारंटी देंगी।