दिसम्बर 1, 2024 7:56 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने बीएसएफ के स्‍थापना दिवस पर बल के कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी

गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल- बीएसएफ के स्‍थापना दिवस पर बल के कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा है कि कि बीएसएफ के जवानों ने देश के सम्मान और महत्वाकांक्षाओं की रक्षा पूरी दृढ़ता के साथ की है और इसके लिए अपनी जान देने में कभी दो बार नहीं सोचा।

 

श्री शाह ने कहा कि उनकी वीरता और बलिदान प्रेरणा का अमर स्रोत है जिसने देशभक्तों की पीढ़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया है कि भारत हमेशा समृद्ध होता रहे। गृह मंत्री ने कर्तव्य की राह पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।