मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 26, 2025 8:27 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेली सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने की संभावना

पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेली सेवा 30 सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने इस रूट के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग पर भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है, जिसके लिए धारचूला में हेलीपैड के लिए जमीन की आवश्यकता है। इस रूट पर भी हैरिटेज एविएशन को प्रारंभिक सहमति दी गई है। वहीं, पिथौरागढ़-दिल्ली मार्ग पर सेवा संचालन का प्रस्ताव एयरलाइंस से आने पर विचार किया जाएगा।

 

इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि अछनेरा-टनकपुर विशेष रेल सेवा के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने हेली और रेल सेवाओं के विस्तार में सहयोग के लिए दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।