स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में एक लाख 70 हज़ार आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए हैं। यह ज़मीनी स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं।
नई दिल्ली में फिक्की के 19वें वार्षिक स्वास्थ्य सम्मेलन- फिक्की हील 2025 को संबोधित करते हुए, श्री नड्डा ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद का 2 दशमलव 5 प्रतिशत बजट स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित किया गया है।
इसमें से वर्तमान में 1 दशमलव 8 प्रतिशत खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रजनन स्वास्थ्य और बाल देखभाल पर विशेष ज़ोर दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप नवजात मृत्यु दर में 65 प्रतिशत की कमी आई है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आँकड़ों का हवाला देते हुए, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में क्षय रोग (टीबी) के मामलों में लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो वैश्विक औसत गिरावट से दोगुनी है। उन्होंने कहा कि टीबी के लिए उपचार अब निदान के 10 से 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाता है, जो सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक पहचान, देखभाल और केस प्रबंधन में पर्याप्त सुधार को दर्शाता है।